Translate
Saturday, May 8, 2021
Thursday, May 6, 2021
दूसरा दिन - कल्पा, रोघी, चितकुल और सांगला
दूसरे दिन मैं सुबह ही उठ कर रेकोंग पेय शहर का एक चक्कर ही लगा आया । हम हिमाचल सरकार के PWD रेस्ट हाउस में रुक गए थे जो कि काफी अच्छा बना हुआ था । पास ही में बस स्टैंड थे जहां जाकर मैंने चाय भी पी और वहां से चलने वाली बसों के टाइम के फोटो भी खींच लाया जो कि काम आ ही जाते हैं । जब तक मैं घूम कर आया तब तक मेरे साथी नहा धोकर तैयार हो चुके थे फिर मैं भी तैयार हुआ ।रेकोंग शहर है तो चकराता ही जितनी ऊंचाई पर लेकिन यहां से बर्फ से ढकी चोटिया चारों ही तरफ बहुत ही पास दिखाई देती रहती हैं जो कि अपने आप मे एक बड़ा ही सुंदर दृश्य है । यह दृश्य अब तक घूमे किसी भी पहाड़ी स्थान नैनीताल, मसूरी या चकराता से दिखाई नहीं देता । खैर हम पियो से कल्पा गांव की और बढ़े जो कि करीब 8 किलोमीटर दिखाया जा रहा था । सड़क अच्छी भली बनी हुई थी पर इसकी चौड़ाई कम ही थी । लगता है कि यही सड़क बहुत पहले हिंदस्तान तिब्बत मार्ग कहलाती थी जिसका जिक्र राहुल जी ने अपनी पुस्तक में किया है । कल्पा गांव जो कि पुराने समय किन्नौर जिले की एक तहसील हुआ करता था तिब्बत मार्ग पर पड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पड़ाव हुआ करता था । यही पर वर्ष 1835 में बना सरकारी प्राइमरी स्कूल भी देखा । कल्पा गांव में एक अत्यंत पुराना बौद्ध मंदिर है तथा मंदिर के ही पास एक मंदिर । मंदिर सुबह उस समय बन्द मिला तो मैं बाहर से ही प्रणाम कर बौद्ध मंदिर की और बढ़ चला । बौद्ध अंदर खुला था तथा श्रद्धालु आ रहे थे उसी समय मंदिर में बौद्ध संगीत भी बजना शुरू हो गया जो कि वाकई एक अलौकिक अनुभव था । हमने बौद्ध मंदिर के दर्शन लिए जहां बृह्म कमल भी दिखाई दिए जो कि मंदिर में चढ़ाए गए थे । मंदिर के अंदर छोटी छोटी कटोरियों में पानी भर कर रखा गया था ।
कल्पा में अब भी कुछ पुराने घर बचे हैं जिनको देख कर लगता है कि यह कभी एक गांव हुआ करता था, अन्यथा तो अब यह हिमाचल का एक बहुत बड़ा टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है । यहां की खास बात यही लगी कि चारों ही तरफ से बर्फ से ढकी चोटियों से घिरी है ये जगह जहां से चारों तरफ का दृश्य बहुत ही बढ़िया दिखाई देता है । इसके अलावा सेब के बगीचे और बहुत नीचे बहती सतलज इस स्थान की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं । कल्पा में ही नाश्ता करने का मन बनाया एक छोटे से ढाबे में गए जहां शायद हम पहले ही ग्राहक थे । गर्म गर्म परांठे खाये और वही मुलाकात हो गयी महाराष्ट्र से आई मेधा जी और उनके साथियों से । परिचय के बाद उनके साथ यह सेल्फी भी ली गयी ।
यहां नाश्ता करने के बाद किसी अन्य स्थान पर चाय पीने के लिए गए जिनके मालिक ने बताया कि उनका ढाबा घुमक्कड़ों ने यूट्यूब और फेसबुक पर काफी फेमस कर दिया है । मैंने भी उनके इस छोटे से ढाबे के फोटो लिए जिससे कि उनके फेमस ढाबे का मेरे पाठक भी दर्शन कर लें ।
चाय पीने के बाद हमने रोघी गांव के लिए सफर शुरू किया जिसके रास्ते मे ही सुसाइड पॉइंट नामक स्थान पड़ता था । खैर यह स्थान भी आ ही गया और वाकई काफी खतरनाक सी जगह है । नीचे बहुत ही गहरी खाई है जो कि किसी खड़ की है और जिसका पानी बहुत नीचे बहती सतलज यानी समुद्र में मिल जाता है । इस नदी को यहां लोग समंदर भी कह दिया करते थे ऐसा राहुल जी की पुस्तक में लिखा हुआ है । इसी खतरनाक जगह को सुसाइड पॉॉइन्ट कहा जााता हैै ।
यहां फ़ोटो खिंचवाना अपने ही आप मे एक रोमांचक अनुभव था ।
यही फिर से मिलना हो गया केरल के डॉक्टर लुकास जोसफ से जो 25 मार्च को केरल से अपनी मोटर साईकल से भारत भृमण पर निकले थे । कल भी इनसे किन्नौर के प्रवेश द्वार पर अचानक ही मिलना हो गया था । सुसाइड पॉइंट के बाद हमारा अगला पड़ाव बना रोघी गांव जो यहां से थोड़ी ही दूर था । वर्तमान में ये हैं मुख्य मार्ग पर नहीं रह गए क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्ग पीओ तक ही है । किंतु एक जमाने में शिमला से तिब्बत जाने वाली हिंदुस्तान तिब्बत पैदल मार्ग के ये महत्वपूर्ण पड़ाव हुआ करते थे । राहुल जी ने इन दोनों ही गांव का अपनी पुस्तक में बड़ा अच्छा वर्णन किया है । रोघी गांव - एक परिचय
हिमाचल के किन्नौर जिले में घुमक्कड़ों के बीच अत्यंत प्रसिद्ध हो चुके कल्पा गांव से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह रोघी नामक गाँव । पुराने समय के हिंदुस्तान - तिब्बत पैदल मार्ग पर स्थित हैं ये दोनों ही गांव । महान घुमक्कड़ राहुल जी की पुस्तक किन्नर देश मे पढ़ने से इन स्थानों की बड़ी ही रोचक जानकारी मिलती है । राहुल जी ने वर्ष 1948 ई में आज़ादी के एक ही वर्ष के बाद शिमला से तिब्बत सीमा पर स्थ्य नमग्या गांव तक का सफर पैदल किया था । उस समय कल्पा गांव को चीनी नाम से बोला जाता था तथा यह भी इस मार्ग पर पड़ने वाले अन्य गांव जैसा ही था । इस समय आज रेकोंग पीओ भी नहीं बसा और अब का हाईवे भी बाद ही में बन सका । यानी टापरी से ऊपर वाला हिंदस्तान तिब्बत पैदल मार्ग ही प्रचलित था । कालांतर में कल्पा गांव तो पर्यटकों के नक्शे पर आ गया किन्तु रोघी गांव आज भी शायद काफी कम ही लोग जाते हैं । जो साथी पुराने लकड़ी के बने घर देखना चाहते हैं उन्हें रोघी गांव तक जरूर जाना चाहिए व देखना चाहिए कि पुराने समय का जीवन कैसा होता होगा । कल्पा तो अब बस नाम मात्र का ही गांव बच रहा है । यदि गांव देखना ही है तो रोघी भी अवश्य जाएं । कुछ फोटो रोघी गांव के ।
रोघी गांव में आज बजी कुछ पुराने समय के मकान दिखाई दे जाते हैं । रोघी गांव के बाद हम फिर स्वतंत्र भारत के पहले आप चुनाव के पहले मतदाता श्री श्याम शरण सिंह नेगी जी से भी उनके गांव कल्पा में आकर मिले जो अब 104 वर्ष के हो चुके हैं । इतने बुज़ुर्ग होने के बावजूद भी इन्होंने हमें बताया कि कैसे ये पहले वोटर बन सके । हुआ यूं कि हिमाचल के इस क्षेत्र में बर्फ बारी के कारण देश के बाकी हिस्सों से 6 माह पहले ही मतदान करा लिया गया था और जिस दिन वोट डाले गए ये सबसे पहले 6 बजे ही अपना वोट डालने पहुंच गए क्योंकि ये एक सरकारी अध्यापक थे और इन्हें भी अपनी ड्यूटी पर जाना था । लिहाजा इनके द्वारा ही आज़ाद हिंदुस्तान का पहला वोट डाला गया । इनके घर इनके एक पुत्र और इनकी पुत्र वधु मिले । इनके पुत्र का अब कल्पा में अपना होटल है जो इन्होंने लीज पर दे रखा है । इनका घर भी काफी पुराना बना हुआ है जिस पर वर्ष भी अंकित है । श्री नेगी जी से मिलने के बाद फिर हम अपने अगले सफर सांगला और चितकुल हेतु रवाना हो गए ।
इस गांव की वीडियो का लिंक
https://youtu.be/6LfgYVb8EH4
Tuesday, April 13, 2021
दूसरा दिन
[14/04, 02:21] Pankaj Kumar: किन्नर देश में
यही पुस्तक पढ़ी थी जो कि मेरी किन्नौर यात्रा के साथी आर्यन द्वारा मुझे पढ़ने के लिए दी गयी । पुस्तक में भारत के सबसे बड़े घुमक्कड़ राहुल संस्कृतयस्यां जी द्वारा शिमला से किन्नौर की वर्ष 1948 में आज़ादी के तुरंत बाद ही पैदल की गई अपनी यात्रा का सुंदर वर्णन किया गया । इधर चूंकि चकराता ब्लॉक की सीमा हिमाचल प्रदेश से लगी हुई है और चकराता ब्लॉक के लगभग सभी जाने पहचाने स्थानों की यात्रा पैदल ही या सड़क मार्ग से कर लिए जाने और अब साल 2021 में यहां 6 साल पूरे होने पर किसी दूसरी जगह ट्रांसफर भी होने से पहले हिमाचल के भी कुछ स्थानों को देखने की इच्छा भी बलवती हो रही थी ।
घूमने के शौकीन लोगों के बहुत सारे फेसबुक गरौपों से जुड़ने के बाद कुछ नाम मस्तिष्क में ऐसे छप से गए कि जिनके बारे में अलग अलग लोगों के यात्रा वर्णन पढ़ने के बाद ऐसी ही यात्रा करने का मन अपना भी हो चला ।
[14/04, 02:29] Pankaj Kumar: इधर संयोगवश 7 अप्रैल को त्यूणी किसी काम से आना भी हो गया और फिर दिखाई दिया कि 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक की सरकारी छुट्टी भी है बीच मे 12 अप्रैल 01 दिन की छुट्टी यदि ली जाय तो 5 दिन मिल रहे हैं । यह एक अच्छा मौका भी बन रहा था कि इस यात्रा को पूरा किया जाय । आर्यन जी से बात हुई वह भी घुमक्कड़ प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और सहर्ष ही तैयार हो गए । हमारा प्लान 10 अप्रैल 21 को त्यूणी से ही इस यात्रा पर निकलने का था पर आर्यन जी के परिवार में कुछ घटना होने के कारण 11 अप्रैल को ही त्यूणी से सुबह साढ़े आठ बजे निकलना हुआ । आर्यन जी की कुछ रिश्तेदारी हिमाचल में है और त्यूणी के लोगों का हिमाचल के रोहड़ू आना जाना बना ही रहता है जो कि त्यूणी से लगभग 40 किलोमीटर पड़ता है अतः रोहड़ू तक जाने के बाद कहाँ और कैसे कितना जाना है यह आर्यन जी को भी ज्यादा पता नहीं था । इसी बीच आर्यन जी ने सांगला की जानकारी जुटाई जो कि उनके गांव की बहन के घर वालों से पता लगी जिसकी शादी सांगला के पास ही के गांव कामरु हो चुकी थी । उन लोगों के नंबर भी मिल ही गए । अब हमारे पास इस यात्रा को करने के लिए तीन सहायक तत्व बन गए थे । फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार आ रहे इन स्थानों के यात्रा वृतांत और फ़ोटो, राहुल जी की 1948 में लिखी पुस्तक और हिमाचल के किन्नौर के ये लोग ।
[14/04, 02:40] Pankaj Kumar: त्यूणी से हमारी यात्रा का पहला पड़ाव रोहड़ू ही हुआ क्योंकि आर्यन जी की गाड़ी का बीमा खत्म हो चुका था जिसे दोबारा करवाना जरूरी था और इसको करवाने के ही बाद हम आगे रामपुर बुशहर के लिए बढ़ सके । रोहड़ू एक बहुत बड़ा शहर है जिसे देख कर यही लगा कि हम उत्तराखंड के लोग त्यूणी को इतना दूर समझते हैं वहीं हिमाचल में बड़ी दूर दूर के इलाकों में भी काफी विकसित स्थान मौजूद हैं । रोहड़ू से बाहर निकलते ही सड़क के दोनों और सेब के बागों की जो कतार शुरू हुई उसके थमने का नाम ही नहीं आ रहा था । आजकल सेब के पेड़ पर फूल भी आ रहे हैं जो कि सफेद और कुछ गुलाबी से भी लग रहे हैं । पूरे के पूरे पहाड़ों के ढलान पर बड़ी ही मेहनत से ऊपर से नीचे तक सेब ही सेब । इन्ही बागों के बीच हिमाचली शैली के प्रायः हरे और लाल से रंग की टिन की छत के बड़े बड़े मकान ऊपर से नीचे तक बने यहां कहाँ दिखाई पड़ते रहे । रोहड़ू से रामपुर वाले रास्ते पर सुंगरी नामक स्थान तक चढ़ाई ही थी जो कि लगभग रोहड़ू की 1500 मीटर की ऊंचाई से सुंगरी की 2500 मीटर की ऊंचाई तक चली । यह रास्ता हरियाली से भरपूर और सेब बेल्ट ही था । जिसे जहां भी पहाड़ पर थोड़ा सा भी स्थान मिला सेब के पेड़ ही लगा दिए गए । यहां यह भी आश्चर्य होता है कि इतनी बड़ी मात्रा में सेब की खेती कहीं भविष्य में पहाड़ों की भी खेती किसानी का स्वरूप ही न बदल दे जैसा कि पंजाब की किसानी में आये अंतर से पता चलता है जहां कि बड़े किसानों ने मात्र गेहूं और चावल की ही खेती बड़े पैमाने पर करनी शुरू कर दी और फसल चक्र व भूतल जल के दोहन, कीट नाशकों के बड़े पैमाने पर उपयोग से अलग ही प्रकार की समस्या होती दिख रही है ।
[14/04, 02:50] Pankaj Kumar: इसी समस्या का सामना आने वाले समय में पहाड़ भी कर सकते हैं जहां अब परंपरागत उगने वाले अलग अनाज जैसे मंडुआ, चौलाई, अलग अलग डालें, राजमा, उरद, कुल्थी, आलू, अदरक, मटर, टमाटर आदि के स्थान पर अब सिर्फ सेब ही सेब उगाया जा रहा है और अब इन सभी अनाजों के लिए पहाड़ के गांव के भी लोग बाजार पर निर्भर हो गए हैं । अपने पहाड़ों के भृमण में में कई बुजुर्गों महिला और पुरुषों को कहते सुन भी चुका हूं कि कैसे बरसों पहले उनके बचपन व जवानी के दिनों में उनके घर के अनाज के कोठार इन सभी फसलों से भरे रहते थे और घर मे घी और दूध की कोई कमी नहीं रहती थी । पर अब आज की पीढ़ी इतनी मेहनत नहीं कर सकती और दूसरा इन फसलों के उत्पादन में जरूरी मानव श्रम भी अब उपलब्ध नहीं है । सीमित परिवार के चलन ने भी पहाड़ की इस परंपरागत खेती को कहीं न कहीं प्रभावित जरूर किया है जहां अब 01 या 02 ही पुत्र हैं और वे भी अधिकतर पढ़ लिख कर नौकरी करने बाहर चले जाते हैं और गांव में पीछे रह गए बुज़ुर्ग अब इस खेती को कितना संभालें । इसी कारण से अब या तो पहाड़ के खेत बंजर हो रहे हैं या फिर उन पर सेब या अन्य नकदी फसल ही उगाई जा रही है । मेरे ही 6 सालों के चकराता के कार्यकाल में कई गांव में सेब की खेती का प्रचलन हिमाचल से होता हुआ शुरू हो गया है । खैर यही शायद परिवर्तन है जो कि मैदान बहुत पहले ही देख चुके हैं और पहाड़ अब इसे देख रहे हैं ।
[14/04, 03:11] Pankaj Kumar: हमने अपनी यात्रा सर्फ चाय ही पीकर शुरू की थी और सुगरी पहुंच कर वहां की ठंड ने कहीं रुक कर कुछ खाने और चाय पीने को लालायित कर दिया । सुंगरी शायद एक अड्डा जैसा ही है कुछ ही दुकानें खुली दिखाई दी । हम एक छोटी सी दुकान में गए और दाल और चावल खाये जो कि काफी अच्छे लगे । सुंगरी से अब नीचे ढलान ही था जहां रोहड़ू से सुंगरी तक बढ़िया सड़क मिली किन्तु सुंगरी के बाद सड़क कच्ची ही थी और कहीं कहीं पर काफी खराब भी । नीचे उतरने के क्रम में ऊंचाई घटती ही गयी व गर्मी भी बढ़ी । एक सीमा तक के ढलान के बाद सड़क फिर ऊंची उतनी शुरू हुई और एक स्थान पर नीचे का बहुत बढ़िया दृश्य देखने को मिला जहां से सतलज की घाटी के पहली बार दर्शन हुए जिस सतलज के ही किनारे किनारे अब अगला रिकांग पीओ नामक स्थान का सफर करना था । पता नहीं क्यों अक्सर लोग पहाड़ों के इन ऊंचाई वाले स्थानों जो कुछ खतरनाक जैसे तो होते ही हैं किंतु नीचे का दृश्य जिनका बहुत बढ़िया होता है को सुसाइड पॉइंट बोल देते हैं । वहीं कुछ युवा खाते पीते दिखाई दिए और बोले कि जी यह सुसाइड और लवर्स पॉइंट दोनो ही है । नीचे दिख रहे कुछ स्थानों की जानकारी उनसे मिली नीचे एक बड़ा सा स्थान दत्त नगर उनके द्वारा बताया गया । खैर अब नीचे ढलान ही पर उतरना था और ढलान खत्म होते ही यह रोड शिमला से रामपुर और फिर आगे किन्नौर हाईवे से जा मिली । नीचे काफी गर्मी भी लगी और सड़क बहुत ही चौड़ी मानों कि हम प्लैन के ही किसी स्थान पर यात्रा कर रहे हों । यह स्थान रामपुर बुशहर था । जो कि शायद रविवार होने के कारण काफी कुछ बन्द सा ही दिखाई दिया । फ़ोन पर इस स्थान की ऊंचाई मात्र 900 मीटर ही पाई गई । रामपुर में रुक कर संयोगवश यहां के राजा का महल और एक नरसिंह भगवान का मंदिर देखने को मिल गया । रामपुर एक रियासत रह चुकी थी तो यहां के राजाओं ने यहां काफी सारे भवन बनाये जिनमे अब ज्यादातर सरकारी दफ्तर चल रहे हैं । यहां के डाकखाने और पुलिस थाने ऐसे ही विलक्षण भवनों में चल रहे हैं । रामपुर में एक छोटी सी दुकान पर रुक कर चाय पीने के बाद अब हमारा सफर सतलज के किनारे किनारे शुरू हुआ । यह जिला शिमला ही चल रहा था । आगे किन्नौर जिले का प्रवेश द्वार मिला जसके बाद सड़क की चौड़ाई कम, सतलज की गहराई ज्यादा और सड़क थोड़ी खतरनाक सी होती दिखाई देती चली गयी । इधर सड़क की भी ऊंचाई बढ़ रही थी अब अत्यंत ही विलक्षण दृश्य दिखाई देने शुरू हो गए सबसे पहला तो चट्टान को काट कर बीच से सड़क निकले जाने का स्थान जहाँ पर देख कर लगता है कि किसी दरवाजे से होकर सड़क जा रही है । इस स्थान का जिक्र यू टूबर बहुत ही खतरनाक और अचंभित कर देने वाले स्थान के रूप में करते हैं । और इस दरवाजे या छोटी सी गुफा का फोटो बड़ा का आकर्षण व कौतूहल उत्पन्न करता भी है और हर देखने वाले के मन मे यह इच्छा जरूर उत्पन्न करता होगा कि कब यहां से गुजरना होगा । खैर जब यह अक्सर सोशल मीडिया पर दिखने वाला यह स्थान हमको भी दिखा तो हमे भी आश्चर्य हुआ और हमने आराम से रुक कर यहां खूब सारे फ़ोटो लिए और वीडियो भी बनाई ।
[14/04, 03:17] Pankaj Kumar: अगला आश्चर्य सड़क का वह हिस्सा था जिसके ऊपर चट्टान एक छत की भांति दिखाई पड़ रही थी, चट्टान को पूरा काटना संभव न होने के कारण उसे इतना खुरच दिया गया कि वहां सड़क बन सके यह क्रम इस रोड पर काफी लंबा चला और हमारे फ़ोन ऐसे चित्रों व वीडियो से भर गए । खैर आगे बढ़े अब अंधेरा होना शुरू हो गया था, नीचे नदी के बहाव की तीव्रता कुछ कम सी होती दिखाई दी प्रतीत हुआ कि जैसे नदी को कहीं बांध दिया गया है । सतलज पर बड़ी मात्रा में बांध बनाये जा रहे हैं व बड़े पैमाने पर काम चल रहा है ऐसे ही एक बड़ा बांध रास्ते मे भी आया जिसका नाम करछम बांध था । इसे पार करने के बाद तो अंधेरा हो ही गया था । खैर हम रात्रि लगभग 8 बजे रिकांग पीओ पहुँचे और रुकने की जगह तलाश कर भोजन के बाद सो गए ।
किन्नर देश मे - किन्नौर, कल्पा, सांगला, चितकुल, स्पीति, काजा यात्रा वृतांत
यही पुस्तक पढ़ी थी जो कि मेरी किन्नौर यात्रा के साथी आर्यन द्वारा मुझे पढ़ने के लिए दी गयी । पुस्तक में भारत के सबसे बड़े घुमक्कड़ राहुल संस्कृतयस्यां जी द्वारा शिमला से किन्नौर की वर्ष 1948 में आज़ादी के तुरंत बाद ही पैदल की गई अपनी यात्रा का सुंदर वर्णन किया गया । इधर चूंकि चकराता ब्लॉक की सीमा हिमाचल प्रदेश से लगी हुई है और चकराता ब्लॉक के लगभग सभी जाने पहचाने स्थानों की यात्रा पैदल ही या सड़क मार्ग से कर लिए जाने और अब साल 2021 में यहां 6 साल पूरे होने पर किसी दूसरी जगह ट्रांसफर भी होने से पहले हिमाचल के भी कुछ स्थानों को देखने की इच्छा भी बलवती हो रही थी ।
घूमने के शौकीन लोगों के बहुत सारे फेसबुक गरौपों से जुड़ने के बाद कुछ नाम मस्तिष्क में ऐसे छप से गए कि जिनके बारे में अलग अलग लोगों के यात्रा वर्णन पढ़ने के बाद ऐसी ही यात्रा करने का मन अपना भी हो चला ।
रोहड़ू से थोड़ा पहले पब्बर नदी के किनारे यह मंदिर
इधर संयोगवश 7 अप्रैल को त्यूणी किसी काम से आना भी हो गया और फिर दिखाई दिया कि 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक की सरकारी छुट्टी भी है बीच मे 12 अप्रैल 01 दिन की छुट्टी यदि ली जाय तो 5 दिन मिल रहे हैं । यह एक अच्छा मौका भी बन रहा था कि इस यात्रा को पूरा किया जाय । आर्यन जी से बात हुई वह भी घुमक्कड़ प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं और सहर्ष ही तैयार हो गए । हमारा प्लान 10 अप्रैल 21 को त्यूणी से ही इस यात्रा पर निकलने का था पर आर्यन जी के परिवार में कुछ घटना होने के कारण 11 अप्रैल को ही त्यूणी से सुबह साढ़े आठ बजे निकलना हुआ । आर्यन जी की कुछ रिश्तेदारी हिमाचल में है और त्यूणी के लोगों का हिमाचल के रोहड़ू आना जाना बना ही रहता है जो कि त्यूणी से लगभग 40 किलोमीटर पड़ता है अतः रोहड़ू तक जाने के बाद कहाँ और कैसे कितना जाना है यह आर्यन जी को भी ज्यादा पता नहीं था । इसी बीच आर्यन जी ने सांगला की जानकारी जुटाई जो कि उनके गांव की बहन के घर वालों से पता लगी जिसकी शादी सांगला के पास ही के गांव कामरु हो चुकी थी । उन लोगों के नंबर भी मिल ही गए । अब हमारे पास इस यात्रा को करने के लिए तीन सहायक तत्व बन गए थे । फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगातार आ रहे इन स्थानों के यात्रा वृतांत और फ़ोटो, राहुल जी की 1948 में लिखी पुस्तक और हिमाचल के किन्नौर के ये लोग ।
त्यूणी से हमारी यात्रा का पहला पड़ाव रोहड़ू ही हुआ क्योंकि आर्यन जी की गाड़ी का बीमा खत्म हो चुका था जिसे दोबारा करवाना जरूरी था और इसको करवाने के ही बाद हम आगे रामपुर बुशहर के लिए बढ़ सके ।
रोहड़ू एक बहुत बड़ा शहर है जिसे देख कर यही लगा कि हम उत्तराखंड के लोग त्यूणी को इतना दूर समझते हैं वहीं हिमाचल में बड़ी दूर दूर के इलाकों में भी काफी विकसित स्थान मौजूद हैं । रोहड़ू से बाहर निकलते ही सड़क के दोनों और सेब के बागों की जो कतार शुरू हुई उसके थमने का नाम ही नहीं आ रहा था । आजकल सेब के पेड़ पर फूल भी आ रहे हैं जो कि सफेद और कुछ गुलाबी से भी लग रहे हैं ।
पूरे के पूरे पहाड़ों के ढलान पर बड़ी ही मेहनत से ऊपर से नीचे तक सेब ही सेब । इन्ही बागों के बीच हिमाचली शैली के प्रायः हरे और लाल से रंग की टिन की छत के बड़े बड़े मकान ऊपर से नीचे तक बने यहां कहाँ दिखाई पड़ते रहे । रोहड़ू से रामपुर वाले रास्ते पर सुंगरी नामक स्थान तक चढ़ाई ही थी जो कि लगभग रोहड़ू की 1500 मीटर की ऊंचाई से सुंगरी की 2500 मीटर की ऊंचाई तक चली । यह रास्ता हरियाली से भरपूर और सेब बेल्ट ही था ।
जिसे जहां भी पहाड़ पर थोड़ा सा भी स्थान मिला सेब के पेड़ ही लगा दिए गए । यहां यह भी आश्चर्य होता है कि इतनी बड़ी मात्रा में सेब की खेती कहीं भविष्य में पहाड़ों की भी खेती किसानी का स्वरूप ही न बदल दे जैसा कि पंजाब की किसानी में आये अंतर से पता चलता है जहां कि बड़े किसानों ने मात्र गेहूं और चावल की ही खेती बड़े पैमाने पर करनी शुरू कर दी और फसल चक्र व भूतल जल के दोहन, कीट नाशकों के बड़े पैमाने पर उपयोग से अलग ही प्रकार की समस्या होती दिख रही है ।
इसी समस्या का सामना आने वाले समय में पहाड़ भी कर सकते हैं जहां अब परंपरागत उगने वाले अलग अनाज जैसे मंडुआ, चौलाई, अलग अलग डालें, राजमा, उरद, कुल्थी, आलू, अदरक, मटर, टमाटर आदि के स्थान पर अब सिर्फ सेब ही सेब उगाया जा रहा है और अब इन सभी अनाजों के लिए पहाड़ के गांव के भी लोग बाजार पर निर्भर हो गए हैं । अपने पहाड़ों के भृमण में में कई बुजुर्गों महिला और पुरुषों को कहते सुन भी चुका हूं कि कैसे बरसों पहले उनके बचपन व जवानी के दिनों में उनके घर के अनाज के कोठार इन सभी फसलों से भरे रहते थे और घर मे घी और दूध की कोई कमी नहीं रहती थी । पर अब आज की पीढ़ी इतनी मेहनत नहीं कर सकती और दूसरा इन फसलों के उत्पादन में जरूरी मानव श्रम भी अब उपलब्ध नहीं है । सीमित परिवार के चलन ने भी पहाड़ की इस परंपरागत खेती को कहीं न कहीं प्रभावित जरूर किया है जहां अब 01 या 02 ही पुत्र हैं और वे भी अधिकतर पढ़ लिख कर नौकरी करने बाहर चले जाते हैं और गांव में पीछे रह गए बुज़ुर्ग अब इस खेती को कितना संभालें । इसी कारण से अब या तो पहाड़ के खेत बंजर हो रहे हैं या फिर उन पर सेब या अन्य नकदी फसल ही उगाई जा रही है । मेरे ही 6 सालों के चकराता के कार्यकाल में कई गांव में सेब की खेती का प्रचलन हिमाचल से होता हुआ शुरू हो गया है । खैर यही शायद परिवर्तन है जो कि मैदान बहुत पहले ही देख चुके हैं और पहाड़ अब इसे देख रहे हैं ।
हमने अपनी यात्रा सर्फ चाय ही पीकर शुरू की थी और सुगरी पहुंच कर वहां की ठंड ने कहीं रुक कर कुछ खाने और चाय पीने को लालायित कर दिया । सुंगरी शायद एक अड्डा जैसा ही है कुछ ही दुकानें खुली दिखाई दी । हम एक छोटी सी दुकान में गए और दाल और चावल खाये जो कि काफी अच्छे लगे ।
सुंगरी से अब नीचे ढलान ही था जहां रोहड़ू से सुंगरी तक बढ़िया सड़क मिली किन्तु सुंगरी के बाद सड़क कच्ची ही थी और कहीं कहीं पर काफी खराब भी । नीचे उतरने के क्रम में ऊंचाई घटती ही गयी व गर्मी भी बढ़ी । एक सीमा तक के ढलान के बाद सड़क फिर ऊंची उतनी शुरू हुई और एक स्थान पर नीचे का बहुत बढ़िया दृश्य देखने को मिला जहां से सतलज की घाटी के पहली बार दर्शन हुए जिस सतलज के ही किनारे किनारे अब अगला रिकांग पीओ नामक स्थान का सफर करना था ।
पता नहीं क्यों अक्सर लोग पहाड़ों के इन ऊंचाई वाले स्थानों जो कुछ खतरनाक जैसे तो होते ही हैं किंतु नीचे का दृश्य जिनका बहुत बढ़िया होता है को सुसाइड पॉइंट बोल देते हैं । वहीं कुछ युवा खाते पीते दिखाई दिए और बोले कि जी यह सुसाइड और लवर्स पॉइंट दोनो ही है । नीचे दिख रहे कुछ स्थानों की जानकारी उनसे मिली नीचे एक बड़ा सा स्थान दत्त नगर उनके द्वारा बताया गया । खैर अब नीचे ढलान ही पर उतरना था और ढलान खत्म होते ही यह रोड शिमला से रामपुर और फिर आगे किन्नौर हाईवे से जा मिली । नीचे काफी गर्मी भी लगी और सड़क बहुत ही चौड़ी मानों कि हम प्लैन के ही किसी स्थान पर यात्रा कर रहे हों । यह स्थान रामपुर बुशहर था । जो कि शायद रविवार होने के कारण काफी कुछ बन्द सा ही दिखाई दिया । फ़ोन पर इस स्थान की ऊंचाई मात्र 900 मीटर ही पाई गई । रामपुर में रुक कर संयोगवश यहां के राजा का महल और एक नरसिंह भगवान का मंदिर देखने को मिल गया । रामपुर एक रियासत रह चुकी थी तो यहां के राजाओं ने यहां काफी सारे भवन बनाये जिनमे अब ज्यादातर सरकारी दफ्तर चल रहे हैं । यहां के डाकखाने और पुलिस थाने ऐसे ही विलक्षण भवनों में चल रहे हैं । रामपुर में एक छोटी सी दुकान पर रुक कर चाय पीने के बाद अब हमारा सफर सतलज के किनारे किनारे शुरू हुआ । यह जिला शिमला ही चल रहा था । आगे किन्नौर जिले का प्रवेश द्वार मिला जसके बाद सड़क की चौड़ाई कम, सतलज की गहराई ज्यादा और सड़क थोड़ी खतरनाक सी होती दिखाई देती चली गयी । इधर सड़क की भी ऊंचाई बढ़ रही थी अब अत्यंत ही विलक्षण दृश्य दिखाई देने शुरू हो गए सबसे पहला तो चट्टान को काट कर बीच से सड़क निकले जाने का स्थान जहाँ पर देख कर लगता है कि किसी दरवाजे से होकर सड़क जा रही है । इस स्थान का जिक्र यू टूबर बहुत ही खतरनाक और अचंभित कर देने वाले स्थान के रूप में करते हैं । और इस दरवाजे या छोटी सी गुफा का फोटो बड़ा का आकर्षण व कौतूहल उत्पन्न करता भी है और हर देखने वाले के मन मे यह इच्छा जरूर उत्पन्न करता होगा कि कब यहां से गुजरना होगा । खैर जब यह अक्सर सोशल मीडिया पर दिखने वाला यह स्थान हमको भी दिखा तो हमे भी आश्चर्य हुआ और हमने आराम से रुक कर यहां खूब सारे फ़ोटो लिए और वीडियो भी बनाई ।
[14/04, 03:17] Pankaj Kumar: अगला आश्चर्य सड़क का वह हिस्सा था जिसके ऊपर चट्टान एक छत की भांति दिखाई पड़ रही थी, चट्टान को पूरा काटना संभव न होने के कारण उसे इतना खुरच दिया गया कि वहां सड़क बन सके यह क्रम इस रोड पर काफी लंबा चला और हमारे फ़ोन ऐसे चित्रों व वीडियो से भर गए । खैर आगे बढ़े अब अंधेरा होना शुरू हो गया था, नीचे नदी के बहाव की तीव्रता कुछ कम सी होती दिखाई दी प्रतीत हुआ कि जैसे नदी को कहीं बांध दिया गया है । सतलज पर बड़ी मात्रा में बांध बनाये जा रहे हैं व बड़े पैमाने पर काम चल रहा है ऐसे ही एक बड़ा बांध रास्ते मे भी आया जिसका नाम करछम बांध था । इसे पार करने के बाद तो अंधेरा हो ही गया था । खैर हम रात्रि लगभग 8 बजे रिकांग पीओ पहुँचे और रुकने की जगह तलाश कर भोजन के बाद सो गए ।
Saturday, February 13, 2021
राशि होम स्टे, जाड़ी, चकराता
Real Time Success All Travel Story..
करीब डेढ़ साल पहले मैं चकराता से देवबन ट्रैकिंग के लिए अकेले ही निकल लिया और देवबन फारेस्ट रेस्ट हाउस के आसपास पहुंच गया कि प्यास लग गयी । फारेस्ट रेस्ट हाउस का दरवाजा बंद था वहीं एक युवा दिखाई दिया मैंने उसे आवाज दी कि भाई पानी है क्या उस युवा ने मुझे बड़े सम्मान से अंदर बुलाया और पानी लाकर दिया । मैं पानी पीकर चलने ही वाला था कि उसने बोला सर रुक जाइये चाय पिलाता हूँ, मुझे आश्चर्य हुआ कि यहां जंगल मे एक बिल्कुल अजनबी आदमी को चाय मिलेगी । खैर मैं रुक गया युवा जिससे अबतक थोड़ा परिचय हो गया था दौलत जो कि पास ही के गांव का है और यहां काम कर रहा था । पहाड़ों पर बिना दूध की चाय भी थकान के समय अमृत तुल्य लगती है । चाय पीने के ही दौरान उससे बात हुई और प्रतीत हुआ कि इसके अंदर कुछ करने की इच्छा है । मैंने उसे होम स्टे के बारे में जानकारी दी और एक दिन समय निकाल कर देहरादून स्थित उत्तराखंड पर्यटन कार्यालय बुला कर सम्बन्धीत अधिकारी से मिलवाया कि यह युवा वाकई कुछ करना चाहता है कृपया इसकी मदद करें । बात आई गयी हो गयी, एक हफ्ते पहले फिर दौलत का फ़ोन आया कि सर होम स्टे की।ओपनिंग है और आपको जरूर आना है । मुझे बहुत ही खुशी हुई और मैं ओपनिंग वाले दिन तो नहीं जा सका किन्तु आज गया और आज ही यह पोस्ट लिखी । आप सभी से अनुरोध कि जब भी कभी पहाड़ों के गांव का जीवन देखने का मन हो तो चकराता से 10 किलोमीटर आगे त्यूणी रोड पर लोखंडी से पहले ही इस होम स्टे में जरूर रुकें । यहां से लोखंडी, मोयला, बुधेर, देवबन की ट्रैकिंग भी की जा सकती है और यदि चाहें तो कुछ दूर आगे जाकर टेंट में भी रुक सकते हैं ।
राशि होम स्टे, जाड़ी चकराता के कुछ फोटो । दौलत भाई का नंबर 81262007027
Subscribe to:
Comments (Atom)