इधर मुझे चकराता आये हुए डेढ़ वर्ष बीत चुका था . जौनसार के काफी स्थानों के यात्रा कर लेने के बाद मन में आया कि यहाँ से चूँकि यमुनोत्री धाम नजदीक पड़ता हा अतः चकराता से जाने से पूर्व श्री यमुनोत्री धाम कि यात्रा कर ली जाय. कई बार सोचा और धर्मपत्नी को भी बता दिया था कि कभी भी मौका मिलने पर मै यमुनोत्री धाम कि यात्रा पर जाऊँगा. खैर मुझे ऐसा सुअवसर मिल ही गया या यु कहिये कि इश्वर कि कृपा हुई और 08 अक्टूबर को पड़ रहे दुसरे शनिवार, 09 वाले रविवार को मैंने यमुनोत्री धाम जाने का मन पक्का किया. साथ में कोई चलने को तैयार नहीं मिला तो मै अकेले ही चल दिया. चकराता से ०७ अक्टूबर को शाम को चलकर अपने एक परिचित श्री राना जी के यहाँ रात्रि विश्राम करने के बाद उन्ही से रास्ता इत्यादि पुछा और 08 अक्टूबर कि सुबह 5.३० बजे विकास नगर से मोरी, सांकरी जाने वाली बस में सवार हो गया . मुझे नौगाँव जाकर इस बस को छोड़ देना था और फोर वहां से बडकोट के लिए दूसरा साधन लेना था. मै सुबह के साढ़े दस बजे बडकोट पहुँच गया था / तथा अभी करीब ५५ किलोमीटर का सड़क मार्ग और आगे 05 किलोमीटर का पैदल मार्ग भी बाकी बच रहा था . सोच रहा था कि यदि दिन में ही दर्शन हो गए तो शाम तक बडकोट वापस आ जाऊँगा. परन्तु बडकोट से आगे जानकी चट्टी तक जाने का कोई भी साधन नहीं मिल रहा था. मुझे बताया गया कि चूँकि यात्रा सीजन अब ख़त्म हो गया है अतः बहुत ही कम सवारी उस रूट कि मिल पाती हैं और गाडी सिर्फ बुकिंग पर ही जा रही हैं. खैर करीब 12.३० मुझे एक बोलेरो मिली पायी जिसमे ज्यादातर पढने वाले बच्चे सवार थे जो दशहरे कि छुट्टियों में अपने गाँव में जा रहे थे . करीब 2.०० मै जानकी चट्टी पहुँच गया .
अब आगे पैदल मार्ग शुरू हो रहा था . तो मैंने थोडा आराम किया और एक दूकान पर चाय पी, अपनी पानी की बोतल भर ली और यमुना माँ को स्मरण कर अपनी पैदल यात्रा शुरू कर दी . मुझे अचरज हुआ कि उस समय मुझे धाम कि और जाने वाला कोई और यात्री नहीं मिला, बल्कि सभी लोग दर्शन करने के बाद वापस आते हुए दिखाई दिए. शायद ये सभी लोग सुबह ही अपनी पैदल यात्रा कि शुरुआत कर चुके थे. खैर मै मार्ग के मनोहारी दृश्यों को निहारता हुआ, और समय समय पर रुक रुक कर फोटो खींचता हुआ धाम की और चलने लगा. मार्ग काफी अच्छा बना दिया गया है जिस पर खच्चर भी चलते हैं. रास्ते में दर्शन करने के बाद काफी लोग पैदल, खच्चर पर, डंडी में और डोलियों पर भी बैठ कर वापस आ रहे थे.
मैंने हिसाब लगाया कि पांच किलोमीटर की यात्रा करीब 02 घंटे में पूरी हो जानी चाहिए यानी कि 4.०० बजे तक मैं धाम पहुँच जाऊँगा, फिर जल्दी से दर्शन करने के बाद 6 या 7 बजे तक जानकी चट्टी वापस पहुँच ही जाऊँगा. परन्तु मुझे क्या पता था कि माँ यमुना के धाम में मुझे एक रात गुजारने का मौका मिलने वाला है. रास्ते में रुकते हुए फोटो वगैरा लेते हुए मैं करीब 4.३० बजे ही धाम पहुँच पाया.
धाम पर उस समय काफी कम श्रीधालू ही बच रहे थे / मैंने जल्दी से प्रसाद ख़रीदा और मंदिर कि और बढ़ गया. वहां जाते ही दर्शन किये प्रसाद लिया और पास ही बह रही माँ यमुना जी कि धार के पास जल लेने के लिए पहुँच गया. धरा अपने पुरे वेग के साथ कल कल करती बह रही थी . उस दृश्य को देखते ही मन में कुछ दुःख सा भी हुआ कि ये देवी स्वरुप जीवन दायिनी नदियाँ इतने सारे लोगों का जीवन पाल रही हैं और हम इनके साथ कितना बुरा बर्ताव करते हैं जब ये नीचे बड़े बड़े शहरों के पास से गुजरती हैं. मुझे लगा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक बार किसी भी नदी के उद्गम स्थल पर जरुर आना चाहिए, क्योंकि उद्गम स्थल पर आकर वाकई लगता है कि हमें इनकी हर हाल में रक्षा करनी चाहिए. हमारे देश को तो इश्वर और प्रकृति का या अद्भुत वरदान प्राप्त है कि प्रकृति ने हमें सभी संभाव्य चीजें प्रदान कि हैं लेकिन बड़ा दुःख होता है यह देख कर कि हम इस उपहार कि सही कीमत नहीं पहचान रहे.
जल लेने के बाद और यमुना माँ को प्रणाम करने के बाद मैं वापस मंदिर के पास आया और वापस जाने कि तैयारी के बारे में सोचने ही लगा , तभी मुझे वहां से गुजरते हुए कुछ लोग एक कुंद में स्नान करते दिखाई दिए, वह गर्म पानी ओया प्राकृतिक स्त्रोत था. मुझे लगा कि मुझे भी कम से कम थोड़े पैर तो भिगो लेने चाहिए, किन्तु उस ठण्ड में और थकान के कारण नहाने का ही मन कर आया. मेरे पास कपडे तो थे ही अतः मै झटपट पानी में उतर ही गया. शुरू में तो पानी बहुत गर्म सा लगा किन्तु जब एक दो दुबकी लगे तो फिर उस गर्म जल से बाहर निकलने का मन ही नहीं कर रहा था. इसी बीच कुंड में स्नान करने आर्मी वालों का भी एक दल आ पहुंचा. एक विदेशी जोड़ा भी बड़े ही कोतुहल से हम सबको गर्म पानी में स्नान करता देख रहा था. मैंने उनसे बात कि तो पता चला कि दोनों इस्रायल से आये हुए पर्यटक हैं. मैंने उनको बताया कि लेडीज के लिए अलग से व्यवस्था है और पुरुष हमारे साथ ही आकर स्नान कर सकते हैं. यह सुनकर वह बहुत खुश हुआ और फी काफी देर तक हमारे साथ ही स्नान करने लगा. बातचीत के दौरान पता चला कि पुरुष को तो कल ही स्वदेश वापस जाना है किन्तु उसकी महिला मित्र अभी कुछ दिन और भारत में रुकेगी. उन दोनों को भारत के विषय में काफी साड़ी जानकारी थी, थोडा बहुत मैंने भी उनको बताया, किन्तु मुझे लगा कि हम भारतीय कितना कम दुसरे देशों, और उनकी संस्कृति के विषय में जानते हैं. मुझे भी उनके धर्म और देश के विषय में अपने अल्प ज्ञान पर काफी बुरा सा लगा. बात ही बात में मैंने उनको कौरव, पांडव और महाभारत और अभिमन्यु कि कथा के विषय में भी बताया. स्नान करने के बाद बहार आकर मैंने ही उसको अपना तोलिया दिया जिससे कि वो भाई अपने कपडे बदल पाया. बाद में वो दोनों मेरे साथ के फोटो के लिए भी तैयार हुए.
इसी बीच दिन भी अपनी समाप्ति के और था और अन्धकार भी हो चला था. अब मेरा मन वहीँ रात्रि विश्राम के लिए रुकने के लिए कर उठा. मैंने रुकने के लिए कमरे कि तलाश की तो यमुना आश्रम में एक कमरा ले लिया. यात्री तो ज्यादा रुके हुए नहीं थे. कमरा अच्छा था, वहीँ खाने का भी प्रबंध था. खाना खाने के दौरान हुई बातचीत में वहां काम कर रहे लोगों ने बताया कि १५ अक्टूबर तक वो सभी लोग वहां से अगले 6 महीनो के लिए चले जायेंगे. खैर खाना खाकर मैं जल्दी से अपने बिस्तर पर ही पहुँच गया, और लेटते ही थकान और ठण्ड के कारण नींद आ गयी. अगले दिन सुबह उठकर फिर गर्म पानी के कुंद में स्नान करने के बाद पुनः एक बार और दर्शन किया और वापसी का रास्ता पकड़ लिया. रस्ते में काफी सारे लोग दर्शनों के लिए आते दिखाई दिए. कुछ काफी बुज़ुर्ग लोग पैदल ही अपने गंतव्य के और बढ़ रहे थे. उनकी हिम्मत और श्रधा देख कर मेरा मन भी उनकी जिजीविषा के लिए नतमस्तक हो उठा.
इस प्रकार मेरी यमुनोत्री धाम कि यात्रा पूर्ण हुई. मैं करीब 2 बजे वापस बडकोट आ गया था. अभी छुट्टी के दो दिन और शेष थे तभी मन में आया कि क्यों न लगे हाथ गंगोत्री धाम कि भी यात्रा कर लूँ. अब वहां से मुझे उत्तरकाशी पहुंचना था जो कि करीब १२० किलीमीटर कि दुरी पर था. मुझे लगा कि शाम तक भी यदि उत्तरकाशी पहुँच गया तो फिर आगे जाने का भी कोई न कोई बंदोबस्त हो ही जाएगा. लेकिन उत्तरकाशी आने के बाद गंगोत्री धाम की तरफ जाने के लिए कोई भी साधन नहीं मिल रहा था. एक बोलेरो वाला bhatwadi तक लोकल सवारी लेकर जाने को तैयार था. मैंने सोचा कि चलो bhatwadi तक ही चल देता हु कुछ तो सफ़र कम होगा. फिर वहां पहुँच कर देखा जाएगा. मै सोच रहा था कि यदि रात तक भी गंगोत्री धाम पहुँच गया तो दर्शन करने के बाद एक रात वहां भी रुक जाऊँगा. खैर करीब 6 बजे शाम को bhatwadi पहुँच गया था. अभी गंगोत्री धाम कि दुरी करीब ८० किलोमीटर शेष थी. मैं एक कप चाय पीकर सड़क के किनारे किसी गाडी की वेट में खड़ा हो गया. किन्तु 7 बजे तक भी कोई साधन नहीं मिला तो मैंने रात्रि विश्राम के लिए एक होटल भी ढूंड लिया. रात का खाना भी उसी होते में मिल गया था. होटल काफी बड़ा था किन्तु रुकने वाले सिर्फ मेरे अलावा दो और यात्री. खैर सुबह होते ही मे तैयार होकर फिर सड़क पर खड़ा हो गया, अब गाड़ियों के आवाजाही शुरू हो गयी थी. परन्तु सभी गाड़ियाँ बुकिंग वाली थी जो हरिद्वार से ही यात्रियों द्वारा चार धाम या दुसरे धामों की यात्रा के लिए पहले से ही बुक कर ली जाती हैं. मैंने करीब १५ - 20 गाड़ियों को रुकने का इशारा किया किन्तु कोई भी नहीं रुका, मुझे अब निराशा सी होने लगी थी कि क्या अब मुझे आज गंगोत्री धाम के दर्शन किया बिना ही वापस जाना पड़ेगा. खैर मैंने सोचा चलो कुछ खा ही लिया जाय. एक होटल में आलू के परांठे खा लिए जिसमे आलू कि जगह समोसे का ही मसाला भर दिया गया था. चूँकि bhatwadi में गंगोत्री धाम के और जाने वाली गाड़ियों का कुछ लिखा पढ़ी भी होती हैं अतः कुछ गाड़ियाँ वहां कि पुलिस चेक पोस्ट पर रुक भी रही थी. रुकने वाली गाड़ियों के चालकों से भी मैं समय समय पर मुझे ले जाने के बारे में पूछ लेता था. किन्तु कोई भी तैयार नहीं हुआ, शायद दुसरे प्रदेशों से आने वाले यात्री किसी लोकल को अपने साथ ले जाने का विरोध करते होंगे उनकी अपनी सुरक्षा के लिए. मुझे परेशान होते हुए देख कर वहां तैनात पुलिस वालो में से एक ने मुझे बताया कि एक टैक्सी अभी आकर रुकी हैं जिसमे ड्राईवर के साथ एक ही आदमी जा रहा है. मैंने टैक्सी का नंबर देखा, हरयाणा का रजिस्ट्रेशन नंबर था. मैंने सोचा कि चलो ड्राईवर से बात करके देखता हु. ड्राईवर के पास गया था वो बेचारा ठण्ड के कारण खड़ा हुआ काँप रहा था, मैंने उससे बोला कि भाई थोडा धुप में खड़ा हो जाओ. मैंने उससे पुछा कि यार मुझे भी गंगोत्री जाना है, क्या ले चलोगे. वो थोडा सोचा और बोला कि साथ में एक साहब हा आप उसी से बात कर लो. मैं उस साहब के पास गया गुड मोर्निंग करके अपनी बारे में बताया. बातचीत से लगा कि ये सज्जन किसी दक्षिण भारतीय राज्य से है. भाई ने मेरा पूरा परिचय लिए और मुझे अपने साथ बिठा लिए. बातचीत में पता चला कि ये सज्जन काफी बड़े वकील हैं और कर्नाटक हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे हैं. उन्होंने अपना नाम रवि बताया. घूमना उनको भी प्रिय था. मैंने उत्तराखंड के विषय में उनको काफी जानकारी दी और एक दो जगह और घुमने कि सलाह दी. रास्ते में उन्होंने बताया कि वो पूरी रात सफ़र में थे अतः सीधे गंगोत्री न जाकर रास्ते में हर्षिल में एक होटल में रुकेंगे. उन्होंने बोला कि मैं उनके साथ भी चल सकता हु यदि कुछ और साधन न मिले तो. खैर हर्षिल तक मैं उनके साथ आया. रास्ते में बात करके उनसे अच्छी मित्रता भी हो गयी थी अतः मैंने उनका नंबर लिए और उनको अपना नंबर भी दिया. हर्षिल आने के बाद मैंने उनको सादर धन्यवाद् किया और फिर किसी और गाडी कि इंतज़ार करने लगा. १० मिनट तक कोई गाडी नहीं आयो तो मै पैदल ही चलना शुरू कर दिया. गंगोत्री धाम अब सिर्फ १९ किलोमीटर कि ही दुरी पर था. यह दुरी मेरे लिए पैदल चलने के लिए कोई ज्यादा नहीं थी. मैंने सोचा कि यदि कोई साधन नहीं भी मिलेगा तो मैं पैदल ही पहुँच जाऊँगा. वैसे अपनी किस्मत मै बराबर आजमाता रहा और सभी गंगोत्री धाम कि और जाने वाली गाड़ियों को हाथ देता रहा. किन्तु कोई सज्जन नहीं रुका. इसी बीच करीब 5 या 6 किलोमीटर कि दुरी तय भी कर चुका था, चलना बहुत अच्छा लग रहा था, ठंडा मौसम, एक और पहाड़ और जंगल दूसरी और बहती हुई गंगा जी. तभी पीछे से एक बस आती दिखाई दी मैंने उसको भी हाथ दिया. खैर कुछ दूर जाने के बाद पता नहीं क्या सोच कर ड्राईवर भाई ने बस को रोक दिया. मैं भागकर बस के पास पहुंचा तो मुझे ड्राईवर ने अपने पास ही केबिन में बैठने के लिए बुला लिया. मेरे बैठने के बाद ड्राईवर भाई जिसका नाम शशिकांत था बोला कि आप फौजी आदमी जैसे लगे इसलिए हमने आपको बिठा लिया, वरना हम लोग ऐसे किसी को नहीं बिठाते. क्योंकि दुसरे प्रदेशों के यात्री किसी को बैठने नहीं देते. मैंने कहा भाई मैं भारतीय नौसेना में रह चुका हु और फिलहाल एक शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्यरत हु. मुझे बहुत अच्छा लगा कि अपने देश का आम आदमी सेना कि कितनी इज्ज़त करता है. यह बस भी कर्नाटक के यात्रियों द्वारा चार धाम कि यात्रा के लिए हरिद्वार से बुक कि गयी थी. उनका भी यमुनोत्री धाम हो चुका था तथा अब गंगोत्री धाम जा रहे थे.
उन्होंने मुझे कहा कि हम लोग आज ही दर्शन करने के बाद वापस उत्तरकाशी आ जायेंगे आप हमारे ही साथ वापस आ जाना. मैं उनका स्नेहमयी आग्रह नहीं ठुकरा पाया. खैर गंगोत्री धाम आ ही गया था. उन्होंने सभी यात्रियों को 02 घंटे में वापस आने कि हिदायत देकर विदा किया. मैं भी दर्शन हेतु चला गया. गंगोत्री धाम तक चूँकि सीधे हे सड़क जाती हैं तो यहाँ यमुनोत्री धाम के मुकाबले काफी मात्रा में गाड़ियाँ तथा यात्री दिखाई पड़े. मैंने जल्दी से दर्शन किया और बाद में स्नान के लिए घात कि रताफ आ गया. जल्दी से स्नान करने के लिए माँ गंगा को नमस्कार करने के बाद स्नान किया, पानी काफी ठंडा था. खैर एक दो दुबकी लगाने के बाद बहार आया.
अब लगभग 4 बज चुके थे अतः वापसी का समय होते देख कर मैं बस के पास पहुँच गया. यात्रियों को दोपहर का खाना खिलाकर शशिकांत भाई ने बस को स्टार्ट कर दिया. रास्ते भर बातें करते रहे, बातचीत में पता चला कि भाई काफी अवसरों पर ऐसे ही अनजान लोगों कि मदद कर चुके हैं. एक बार तो एक साधू बाबा को मुफ्त में ही चार धाम कि यात्रा इन्होने अपनी बस में करा दी थी. मुझे जान कर अच्छा लगा और मेरा मन उस अनजान ड्राईवर भैर शशिकांत के लिए श्रध्दा से भर उठा. खैर रात करीब 8 बजे बस उत्तरकाशी पहुँच गयी थी. उनके रुकने का इंतज़ाम किसी और होटल में था. अतः मैंने उनको थैंक्स बोल कर उनसे तथा यात्रियों से विदा ली. रात्रि विश्राम के लिए कमरा देख कर रात को उतरकाशी ठहर कर सुबह हरिद्वार के लिए रवाना हो गया.
इस प्रकार मेरी श्री यमुनोत्री और गंगोत्री धाम कि यात्रा इस दो महानुभावों कि मदद से पूर्ण हुई.
शशिकांत भाई के साथ.











Sundar yatra vritant. Aapke jajbe ko salam sir.
ReplyDelete